शूर मराठा सरदार रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार हासिल करने में महाराष्ट्र सरकार को बड़ी सफलता ।

Date:

● महाराष्ट्र सरकार ने मध्यस्थ के माध्यम से नीलामी जीतकर तलवार प्राप्त की

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

नागपुर के भोसले वंश के संस्थापक और छत्रपति शाहू महाराज के समय के मराठा सेना के एक महत्वपूर्ण सरदार रघुजी भोसले की तलवार लंदन में नीलामी के लिए रखी गई ऐतिहासिक तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है।

नीलामी के माध्यम से विदेश से हमारी ऐतिहासिक धरोहर वापस लाने का यह पहला अवसर है। इस सफलता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष धन्यवाद किया।

लंदन में नीलामी के लिए रखी गई रघुजी भोसले की तलवार मराठा शैली की ‘फिरंग’ प्रकार की तलवार का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इसकी विशेषताएं हैं –

सीधा, एकधारी यूरोपीय पद्धति का फल, सुनहरी नक्काशी से युक्त मुल्हेरी घाट की मूठ। तलवार के फल पर निर्माता कंपनी का नाम दर्ज है, जो उस युग में उच्च वर्गों के लिए आम था। पृष्ठ भाग पर “श्रीमंत रघुजी भोसले सेना साहिब सुभा फिरंग” यह देवनागरी में सुनहरे पानी से अंकित है, जिससे यह सिद्ध होता है कि यह तलवार विशेष रूप से उनके लिए बनाई गई थी। मूठ पर भी सुनहरी कोफ्तगिरी की नक्काशी की गई है और तलवार के मसनद (मुसुमा) पर हरे कपड़े की लपेट है।1817 में नागपुर में सीताबर्डी किला की लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजय प्राप्त की, और भोसले खजाने की लूट की।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तलवार संभवतः युद्ध लूट या अंग्रेजों को दिए गए भेंट में विदेश चली गई होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

म्हाडा के ट्रांजिट गाला किराया घोटाले में 121 करोड़ की धोखाधड़ी, कई डेवलपर्स पर केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट...