शौचालय की दीवार पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद!

Date:

■ ‘महानगरी एक्सप्रेस बम से उड़ा देंगे’,तीन दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

जय सिंह /मुंबई वार्ता

गुरुवार सुबह महानगरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के एक शौचालय की दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखा था। संदेश में “इस ट्रेन में बम है, जल्द ही फटेगा”पाकिस्तान जिंदाबाद”, “आईएसआई” जैसे संदेश लिखे मिले। इस सूचना के मिलते ही ट्रेन स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को सुबह 8:28 बजे भुसावल जंक्शन पर रोकने का आदेश दिया।

13 नवंबर 2025 की सुबह महानगरी एक्सप्रेस के कोच में एक बम धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया।यह संदेश ट्रेन के शौचालय की दीवार पर लिखा पाया गया, जिसमें “ट्रेन में बम है” जैसा कथन था। यात्रियों ने तुरंत यह सूचना ट्रेन स्टाफ को दी, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया।ट्रेन को सुबह 8:28 बजे भुसावल स्टेशन पर आपातकालीन रूप से रोका गया।आरपीएफ ,जीआरपी और बीडीडीएस तुरंत मौके पर पहुँचे।सभी कोचों की तलाशी ली गई, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।लगभग 40 मिनट की जांच के बाद कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।सुबह 8:45 बजे ट्रेन को पुनः आगे जाने की मंजूरी दे दी गई।

हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के मद्देनजर, इस धमकी को गंभीरता से लिया गया था, और देश भर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इस घटना के बाद रेलवे ने पूरे सेंट्रल रेलवे जोन में सतर्कता बढ़ा दी है।आरपीएफ को कोचों की रैंडम चेकिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी है।प्राथमिक जांच में यह मामला शरारत या दहशत फैलाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

भुसावल जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।यात्रियों को अनजान वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 182 (रेलवे हेल्पलाइन) या स्टेशन मास्टर को सूचित करने की अपील की गई है।यात्रा के दौरान ट्रेन के कोच नंबर और सीट डिटेल्स सुरक्षित रखें।किसी अफवाह पर भरोसा न करें, केवल रेलवे की आधिकारिक जानकारी पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय नारीवाद: शक्ति और नारायणी के माध्यम से सशक्तिकरण।

प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित( कुलगुरू ,जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली)/स्तंभकार/मुंबई...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधार फाउंडेशन ने दिव्यांग लड़की को दिया व्हीलचेयर।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य...

मानव उत्थान सेवा समिति का सद्भावना,संत सम्मेलन संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता मानव उत्थान सेवा समिति के...

रंग बिरंगे फूलों से सजी होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह।

मुंबई वार्ता संवाददाता होली के पावन अवसर पर रामलीला...