मुंबई वार्ता संवाददाता

संगीतकार,गायक,म्युजिक कंपोज़र अखिलेश कुमार का युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह के मार्गदर्शन में केशव पाडा,मुलुंड प.पर सम्मान किया गया।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह,शिक्षाविद डा.आर.एम.पाल,योगेन्द्र श्रीवास्तव (फिल्म निर्माता) द्वारा शाल एवम पुष्पगुच्छ देकर अखिलेश कुमार का सम्मान किया गया। अखिलेश कुमार के 916 गानेटी सिरीज द्वारा रिलीज किये गये। भोजपुरी फिल्म बिहुला,गंगा किनारे प्यार पुकारे,बलम बम्बईया,एतना सतईब त हम मरजाईब में संगीतकार के रूप में गीत व संगीत दिया है।
योगेन्द्र श्रीवास्तव के यु ट्युब चैनल नमो भक्ति सागर पर अखिलेश कुमार के 12 गाने रिलीज हुये।उनके द्वारा गाये गये गीत (भजन) “मैं तो हवा हूं,किस तरह पहरे लगाओगे । महसूस ही करोगे,पर छू न पाओगे”।।यु ट्यूब पर जल्द ही रिलीज हो रहा है।
वे 20 वर्षों से संगीतकार और गायक के रूप में फिल्म जगत मेंअपनी सेवायें दे रहे है। अखिलेश कुमार मूलत: ग्राम-शफीपुर बिरहा,जिला-लखीसराय,बिहार के रहने वाले हैं।


