संगीत साहित्य मंच की 120वीं मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 120वीं मासिक काव्यगोष्ठी रविवार दिनांक 22 जून 2025 को किशोर भोईर फार्महाउस, मंथन कट्टा, घोड़बंदर रोड ठाणे में उत्कृष्ट कवियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ‘खामोश ‘ ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोचन सिंह अरोरा और विजय कुलकर्णी उपस्थित थे।

कविगोष्ठी का संयोजन रामजीत गुप्ता एवं सहसंयोजन सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने किया जिसका खूबसूरत संचालन उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया। कविगोष्ठी में महानगर से हिन्दी,अवधी एवं मराठी के साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई जिसमें आर पी सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार राही, शारदा प्रसाद दूबे,एन बी सिंह नादान, ओमप्रकाश सिंह,अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी, नामदार राही, यशवंत दुधवडकर, सुशील कुमार नाचीज, संगीता, विजय गडलिंग, विठोबा हेगिष्टे, अजय सिंह और वरिष्ठ साहित्यकार तिलक राज खुराना उपस्थित थे।

उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मंथन कट्टा के साहित्यकारों के साथ हिन्दी,मराठी एवं अवधी में गीत,ग़ज़ल,छंद,मुक्तक का आनंद लिया।अंत में अनुरागी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC की 5 नई CBSE स्कूलों में 1 जुलाई से एडमिशन शुरू, नर्सरी से पहली कक्षा तक मिलेगा मुफ्त प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय...

टीईटी पेपर लीक मामले में कांग्रेस का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन।

■ शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग...

MPSC भर्ती परीक्षा अब CBT मोड में होगी, निजीकरण नहीं होगा: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग...