संग्रहालयों के माध्यम से झलकती है सांस्कृतिक समृद्धि- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस . डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय का नवीनीकरण के बाद हुआ लोकार्पण.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

“किसी शहर की समृद्धि वहां के धनवान लोगों से नहीं, बड़ी इमारतों से नहीं, बल्कि वहां के संग्रहालयों से परखी जाती है। दुनिया के सभी उत्कृष्ट शहरों में बेहतरीन संग्रहालय हैं। आज हम भी एक ऐसा ही उत्कृष्ट संग्रहालय जनता के लिए खोल रहे हैं, यह अत्यंत हर्ष का विषय है,” यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवीनीकृत डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संग्रहालयों के माध्यम से उस देश की, शहर की संस्कृति, लोक जीवन और इतिहास का पता चलता है। “हमारी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को देखने को मिले, यही संग्रहालय स्थापना का उद्देश्य है। अब तक हुआ विकास और उसके लिए हुए परिवर्तन भावी पीढ़ी को समझना आवश्यक है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां सबसे प्राचीन संस्कृति आज भी जीवंत है। हमारा देश संस्कृति की खान है और इसे हमें संजोकर रखना चाहिए।”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने डॉ. भाऊ दाजी लाड के योगदान को याद करते हुए कहा, “डॉ. भाऊ दाजी लाड चिकित्सक थे, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। ऐतिहासिक धरोहर को संजोने में उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। इस संग्रहालय में मौजूद कई वस्तुएं उन्होंने दी हैं और एकत्रित की हैं। उनके इस कार्य के सम्मान में 50 वर्ष पहले इस संग्रहालय को उनका नाम दिया गया। आज 50 वर्षों के बाद उनके नाम का यही संग्रहालय नए रूप में जनता के लिए खोलते हुए बहुत खुशी हो रही है। पर्यटकों के लिए यह संग्रहालय एक आकर्षण का केंद्र होगा। यहां की वस्तुएं, दुर्लभ छायाचित्र लोगों को एक अलग अनुभव प्रदान करेंगे।”

कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढा, सांसद मिलिंद देवरा, विधायक राजहंस सिंह, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त भूषण गगराणी, अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी, अमित सैनी, तस्मीन मेहता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

धारावी पुनर्विकास के लिए बेस्ट के दो बस डिपो अदाणी समूह को देने के प्रस्ताव पर बीएमसी में हंगामा, महासभा ने दी मंजूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 16 जुलाई...

कुर्ला के शीतल तालाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित...