मुंबई वार्ता संवाददाता

गोरेगांव पूर्व स्थित संतोष नगर में मरिअम्मा माता शोभायात्रा पर हमला करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई पी-पूर्व (P/East) विभाग की सहायक आयुक्त रूपाली शिंदे के नेतृत्व में की गई।


बताया गया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के निर्देश पर की गई, जिसके तहत कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया।


इस त्वरित कार्रवाई पर पूर्व पार्टी नेता विनोद मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “यह ‘देवाभाऊ’ की सरकार है, जहां कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
विनोद मिश्रा ने मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करने वाली सहायक आयुक्त रूपाली शिंदे की भी सराहना की और इसे प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति का उदाहरण बताया।


