संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत अभियान’,प्रकृति की शुद्धता व मानवता के उत्थान की ओर.

Date:

● मुंबई और आसपास के 50 स्थानों पर स्वच्छता मुहिम

वरिष्ठ संवाददाता मुंबई वार्ता

संत निरंकारी मिशन, संत निरंकारी मंडल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश विदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महानगर मुंबई और इसके आसपास के 50 स्थानों पर प्रोजेक्ट अमृत के तहत साफ सफाई की गई।

मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी महाराज की प्रेरणा से ‘अमृत प्रोजेक्ट’ अभियान चलाया जा रहा है। मिशन के मीडिया प्रभारी प्रवीण छाबरा ने बताया की ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ के तीसरे चरण का आयोजन विश्व भर में किया जा रहा है। प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण में मुंबई के वर्सोवा जेट्टी व चौपाटी, छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब, कुर्ला, दादर चौपाटी इंदु मिल चौपाटी, जुहू चौपाटी, विलेपार्ले पश्चिम, गिरगांव चौपाटी, गणेश विसर्जन तालाब मुलुंड पूर्व, शिवाजी तालाब भांडुप पश्चिम, भांडुपेश्वर कुंड भांडुप पूर्व, जुहू कोलीवाडा, सांताक्रुझ पश्चिम, लक्ष्मीनारायण मंदिर तालाब एक्सर बोरिवली पश्चिम, आरे तालाब आरे कालोनी, गोरेगांव पूर्व, अक्सा बीच, मलाड पश्चिम आदि स्थानों के जल स्रोतों की साफ सफाई की गई। इसके साथ नवी मुंबई, ठाणे, उरण, भायंदर, वसई-विरार, डोंबिवली से बदलापुर एवं कसारा के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थितिइस अभियान के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने जगह जगह पहुंच कर स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने गिरगांव चौपाटी पर, मंत्री गणेश नाईक ने कोपरखैरणे नवी मुंबई में, विधायक संजय केलकर एवं पार्षद एडवोकेट निरंजन डावखरे ने ठाणे के सिद्धेश्वर तालाब पर उपस्थित होकर सेवादार भक्तों का उत्साह बढ़ाया। कई स्थानों पर मनपा अधिकारियों ने भी अभियान में शिरकत की।

मंडल के जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देशभर में आयोजित ‘अमृत प्रोजेक्ट’ परियोजना के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 1650 से अधिक स्थानों पर, 10 लाख से भी अधिक सेवा भाव से ओत-प्रोत स्वयंसेवकों ने इस अभियान को साकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...