सत्ता में न होते हुए भी कांग्रेस युवाओं को रोजगार दिला रही है, हर जिले में रोजगार मेले आयोजित होंगे: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ कांग्रेस के रोजगार मेले को जबरदस्त प्रतिसाद, सैकड़ों युवाओं का चयन।

देश में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, यह भयावह चित्र सामने है। सत्ता में रहते हुए भाजपा ने रोजगार का आश्वासन देकर युवाओं को ठगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आज सत्ता में न होते हुए भी युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहते हुए सैकड़ों युवाओं को रोजगार और नए विचार दिए हैं। आगे जाकर ऐसे रोजगार मेले राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित होंगे, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रोजगार विभाग द्वारा तिलक भवन में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधायक भाई जगताप, पूर्व सांसद कुमार केतकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन एड. गणेश पाटील, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पूर्व विधायक व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वजाहत मिर्ज़ा, भूषण पाटील, महासचिव एवं रोजगार-स्वरोजगार विभाग के प्रमुख तथा रोजगार मेले के समन्वयक धनंजय शिंदे आदि उपस्थित थे।

आईटी, बैंकिंग, बीमा आदि विभिन्न क्षेत्रों की 75 कंपनियों ने मेले में भाग लेकर सैकड़ों युवाओं का चयन किया।इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में 2.5 लाख सरकारी पद रिक्त हैं, केंद्र में 2.5 करोड़ से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देंगे, मेगा-भर्ती करेंगे, ऐसी घोषणाएँ केवल हवा-हवाई साबित हुई हैं। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार न देकर शोषण-आधारित समाज तैयार कर रही है।

भाजपा राज में अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ रही है। जैसे राष्ट्रपुरुष, राष्ट्रसंत होते हैं वैसे ही भाजपा के राज में दो “राष्ट्रीय सेठ” हैं और उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बेरोजगारी की दर 8 प्रतिशत से अधिक है और 40-45 साल की उम्र होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। महाराष्ट्र के रोजगार दूसरे राज्यों में चले गए हैं। पुणे की आईटी कंपनियाँ भी अन्य राज्यों में चली गईं। भाजपा शासनकाल में राज्य के कई उद्योग और निवेश भी अन्य राज्यों में चले गए। जाति और धर्म के नाम पर विवाद खड़े करके स्थिति को अस्थिर बनाने से राज्य में रोजगार कैसे पैदा होंगे? ऐसा प्रश्न वडेट्टीवार ने उठाया।

विधायक भाई जगताप ने कहा कि कांग्रेस ने आज करके दिखाया है, लेकिन जिन लोगों ने रोजगार देने का वादा किया था उन्होंने उसे पूरा नहीं किया। युवाओं, महिलाओं और छात्रों की संगठन बनाने का काम सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।

आज कांग्रेस पार्टी ने अत्यंत सराहनीय पहल की है और ऐसे रोजगार मेले और आयोजित किए जाने चाहिए, ऐसा भी उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर किस प्रकार शुभकामनाएँ देंगे, इस पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 75 वर्ष की उम्र के बाद वानप्रस्थ आश्रम में जाना चाहिए, ऐसा आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत ने सुझाया था। अब नरेंद्र मोदी इस राजधर्म का पालन करेंगे क्या? जिस तरह लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को 75 वर्ष की आयु का कारण दिखाकर मार्गदर्शक मंडल में भेजा गया, वैसे ही मोदी भी मार्गदर्शक मंडल में शामिल होने का रास्ता अपनाएँगे क्या? ऐसा सवाल हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में 24 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, एआई कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी...

मालाबार हिल जलाशय परियोजना की समीक्षा करेगा आईआईटी रुड़की, बीएमसी ने दी मंजूरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मालाबार...