मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

महाराष्ट विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर से राकांपा की उम्मीदवार सना मलिक ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए राकांपा के इस गढ़ को बचाने में सफल रही। जैसे ही सना मलिक की जीत की घोषणा हुई वैसे ही संपूर्ण अणुशक्ति नगर में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह जगह नवाब मलिक और सना मलिक जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए।
बता दे कि अणुशक्ति नगर विधानसभा से राकांपा उम्मीदवार सना मलिक ने 49341 महत्वपूर्ण वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदियों को बुरी तरह पराजित किया। सना मलिक की जीत की घोषणा होते ही सना मलिक ने अपने समर्थकों के साथ विशाल विजय जुलूस निकालकर संपूर्ण अणुशक्ति नगर के निवासियों का आभार जताया। यह विजय जुलूस संपूर्ण अणुशक्ति नगर विधानसभा के हर गली चौराहों तक पहुंचा। इस दौरान विजय जुलूस में सना के साथ पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक और हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। जगह जगह पटाखों और ढोल नगाड़ों से सना मलिक का स्वागत किया गया। इस दौरान अपने विजय जुलूस में शामिल हुई सना मलिक ने हाथ जोड़कर लोगों का आभार जताया।


