सांताक्रूज़ पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के सांताक्रूज़ पुलिस थाने ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) और 238 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता अशोक लक्ष्मण गोजरे (उम्र 56 वर्ष), जो सांताक्रूज़ पुलिस थाने में नियुक्त हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सांताक्रूज़ पश्चिम स्थित जुहू चौपाटी के लैंडिंग पॉइंट के पास जेट्टी के निकट प्लास्टिक की बोरी में एक पुरुष का अर्धनग्न शव मिला। शव सिर से कमर तक कटा हुआ था। आशंका जताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बांधकर समुद्र में फेंक दिया।

मामले की जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक हरिलाल गोड (उम्र 40 वर्ष), निवासी मुंबई, के रूप में हुई। सघन तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहिद अली मोहम्मद इसराइल शेख उर्फ मिट्टू (उम्र 30 वर्ष), पेशे से गारमेंट व्यवसायी, निवासी नारायण नगर, जेबी नगर परिसर, अंधेरी (पूर्व), मूल निवासी जिला आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश, को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अशोक गोड की हत्या कर शव के टुकड़े किए और पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर समुद्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को 10 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-9) दीक्षित गेडाम के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश शिंदे की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने...

तुंगारेश्वर मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय श्री चरित मानस अखंड पाठ संपन्न ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता परशुराम कालीन शिव...

जुहू कोलीवाडा चौपाटी पर बोरे में मिला सिर कटा शव।

■ मृतक की पहचान हुई, पत्नी हिरासत में मुंबई वार्ता...