मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की सदिच्छा भेंट, दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शनाया स्टार कंपनी की ओर से सौंपा सहायता राशि का चेकमुंबई: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों की सहायता के लिए नगरसेवक डॉ. नितेश सिंह ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 15 लाख 11 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया है।


दीपावली एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर डॉ. नितेश सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सदिच्छा भेंट की और उन्हें दीपावली तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी कंपनी शनाया स्टार की ओर से 15,11,000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा।


इस अवसर पर डॉ. नितेश सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सूखे और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे संकट के समय में किसानों के साथ खड़े रहना और उनकी आर्थिक मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। इसी सामाजिक जिम्मेदारी और भावना के तहत उन्होंने अपनी कंपनी शनाया स्टार के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता निधि में यह योगदान दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब हम समाज के जरूरतमंद और संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए भी आगे आएं। किसानों की परेशानियों को समझते हुए उनकी सहायता करना समय की जरूरत है।
इस अवसर पर अब्दुल रहीम पायक भी उपस्थित थे।डॉ. नितेश सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए गए इस 15.11 लाख रुपये के योगदान का उद्देश्य सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों में सहयोग देना है।


