सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बने डॉ. नितिन शर्मा.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उदयपुर में सोशल मीडिया फाउंडेशन की 8 वी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, ताकि सोशल मीडिया मंच को मजबूती और विस्तार दिया जा सके। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डाॅ नितिन शर्मा को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

गौरतलब हो डाॅ नितिन शर्मा ने सोशल मीडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रहते ईमानदारी और बेबाकी से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उठाया है। इस अवसर पर समूचे देश के पत्रकारिता, सोशल मीडिया एवं साहित्यकार, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े विख्यात चेहरे मौजूद थे।

मुख्य अतिथियों में पुणे से सोशल मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार किशोरभाई भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार अखिल बंसल (जयपुर), उज्जैन से वरिष्ठ पत्रकार एवं महासचिव अर्जुन सिंह चंदेल (उज्जैन), जाने-माने वकील एवं ट्रस्ट तथा सोसायटी के साथ सोशल मीडिया कानूनों के जानकार मुंबई से राजेश बोथरा, योगेश भंडारी (पुणे),फाउंडेशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मानेकर (नागपुर), प्रवीण भंडारी (पुणे), कांतिलाल रांका (पुणे), महावीर जैन (उदयपुर), रीना सिन्हा (मुंबई), अनिल शर्मा (अहमदाबाद), जितेंद्र शर्मा (जयपुर), शील जैन (ललितपुर, उत्तर प्रदेश), प्रदीप जैन (इंदौर), राजेश नाहर (खेतिया, भोपाल), पवन माकन (अहमदाबाद), प्रदीप मजूमदार (पन्ना), एन पी अग्रवाल (भोपाल), राजेश शर्माआदि उपस्थित रहे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ नितिन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया फाउंडेशन सोशल मीडिया के ऊपर सभी खबरों, प्रसारणों, वीडियोज एवं जागरूकता, कल्याण एवं नियंत्रण की मान्यता प्राप्त शीर्ष संस्थाओं में से एक है। समूचे भारत से इससे लोग जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया फाउंडेशन का समस्त भारत में व्यापक संगठन है, जो 20 से ज्यादा राज्यों में फैला हुआ है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई: 2.53 लाख रुपये की नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), वरली यूनिट ने...

आर.जे. कॉलेज ने फिर जीता इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट, कोचों और खिलाड़ियों को बधाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित...