सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

स्टार प्लस के शो ‘जादू तेरी नज़र’, ‘डायन का मौसम’ के साथ कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब शो में आई है महा डायन, जिसकी एंट्री ने सुपरनैचुरल ड्रामा को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है।
जैसे-जैसे शो की कहानी आगे बढ़ रही है, दर्शकों को मिलवाया गया है एक रहस्यमयी और ताकतवर किरदार से — कामिनी, जिसे निभा रही हैं दमदार एक्ट्रेस बर्खा बिष्ट। उनकी एंट्री ने शो में और भी रोमांच भर दिया है।


कामिनी की एंट्री के साथ ही कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है — जहां डर और आकर्षण की लकीर धुंधली पड़ने लगी है, वहीं एक सच्ची और खौफनाक ‘डायन शक्ति’ का असली रूप सामने आने लगा है।
बरखा बिष्ट ने ‘महाडायन कामिनी’ का किरदार निभाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “कामिनी का किरदार निभाना मेरे लिए एक रोमांचक बदलाव रहा है। वो निडर है, ताकतवर है और अपने अंधेरे पक्ष को लेकर बिल्कुल बेझिझक है। इस किरदार के ज़रिए मैंने अपने अंदर के ऐसे रंगों को महसूस किया, जिनसे पहले कभी सामना नहीं हुआ था। उसकी हर नज़र, हर फुसफुसाहट, हर चाल — सब कुछ डर और आकर्षण के बीच एक नाच जैसा है। कामिनी सिर्फ़ एक डायन नहीं है, वो एक ताक़त है।”
बरखा बिष्ट आगे कहती हैं,”कामिनी को ज़िंदा करना मेरे लिए एक अनदेखी, अनजानी दुनिया में उतरने जैसा था, ऐसे जज़्बातों को महसूस करना जो रॉ, बेकाबू और डरावने थे। कामिनी सिर्फ़ डराती नहीं, वो आकर्षित भी करती है, हुकूमत भी करती है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए ये याद दिलाने जैसा रहा कि अंधेरा भी, जब उसे अपनाया जाए, उतना ही ख़ूबसूरत और असरदार हो सकता है जितना उजाला।”
जादू तेरी नज़र: डायन का मौसम का ये सुपरनैचुरल ड्रामा आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा, जहां हर मोड़ पर रहस्य और डर छिपा है। क़ामिनी की ताकत को देखिए, जैसे वो अपना जादू चलाती है और दर्शकों को पूरी तरह से घेर लेती है। आगे क्या होने वाला है जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।


