स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के इमोशनल लीप पर समृद्धि शुक्ला उर्फ अभिरा बोलीं – ‘जैसे एक नई कहानी शुरू हो’।

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

स्टार प्लस का आइकॉनिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और कनेक्ट करने वाले किरदारों से सालों से दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है। हाल ही में शो में एक बड़ा लीप लिया गया है, जिसमें अभिरा और अरमान की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है। अभिरा का किरदार समृद्धि शुक्ला और अरमान का किरदार रोहित पुरोहित निभा रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में दर्शकों को एक दिल छू लेने वाला मोड़ देखने को मिला है – अभिरा और अरमान अब अलग हो चुके हैं। अरमान अपनी जिंदगी को एक नए अंदाज़ में जी रहा है, एक आरजे के रूप में। उसकी बेटी के जन्मदिन पर एक भावुक पल आता है, जब वो मासूमियत से अपनी मां के बारे में पूछती है – एक सवाल जो अरमान के दिल को गहराई से झकझोर देता है। अब कहानी इन दोनों की जुदा राहों और नई शुरुआतों पर केंद्रित होगी।

अभिरा का किरदार निभा रहीं समृद्धि शुक्ला ने इस इमोशनल बदलाव पर बात करते हुए कहा,* “ऐसा लग रहा है जैसे ये एक बिल्कुल नया शो है। वही पुराने किरदार हैं, लेकिन एक नए अंदाज़ में, जो मैं अभी बताना नहीं चाहती। आप देखेंगे… और ये काफी दिलचस्प है। आप अभिरा का वो दर्द देखेंगे, जो वो एक मां के रूप में झेल रही है। 5-7 साल के लीप के बाद से वो अपने गम और अफसोस में डूबी हुई है, उसे लगता है कि उसकी ज़िम्मेदारी में कमी रही, जिसके चलते उसने अपनी बेटी और अरमान दोनों को खो दिया।”

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों को छुपे जज़्बात, अधूरा पछतावा और बदलने की खामोश उम्मीदें देखने को मिलेंगी। क्या अभिरा और अरमान की राहें फिर से मिलेंगी? जानने के लिए देखिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, इस सोमवार रात 9:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...