स्वानंद बाबा आश्रम में मकर संक्रांति का भव्य एवं सेवाभावी आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास की ओर से ठाणे के येऊर हिल्स स्थित प. पू. स्वानंद बाबा आश्रम में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आश्रम परिसर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सेवा के भाव से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की।भजनों की मधुर स्वर-लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा के अंतर्गत महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया, वहीं जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण भी किया गया। सेवा न्यास की इस पहल की उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, प्रेम शुक्ल, शांति शुक्ल, मुद्रा शुक्ला, अनिल गलगली, उदय प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, संजय मिश्रा, राज पाण्डेय, विजय पाण्डेय, राम सजीवन तिवारी, अमित गुप्ता, आर. पी. सिंह, शिवसागर मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मुंबई के अलावा ठाणे, नालासोपारा, मीरा-भाईंदर और कल्याण से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम का लाभ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मैसूर मसाला डोसे में कथित तौर पर मिला मरा चूहा, मुंबई के राधाकृष्ण होटल का एफडीए लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बोरीवली पश्चिम स्थित राधाकृष्ण होटल में...