हिन्दुस्थान- पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

हिन्दुस्थान-पाकिस्तान के बीच जंग की शुरुआत हो गई है। जंग के शुरुवाती दौर में ही पाकिस्तान की हालत पतली नजर आ रही है।

■ पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हवा में ही ध्वस्त

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार शाम जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान इलाके में ड्रोन हमले की कोशिश की गई। सभी ड्रोन हमलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से दागी गई एक भी मिसाइल हिन्दुस्थान की जमीन तक नहीं पहुंच सकीं है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की ओर से दागी गई सभी 45 मिसाइल हवा में मार गिराई गई।

● पाकिस्तानी 3 JF फाइटर प्लेन ध्वस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दुस्थानी सेना ने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन 2 JF-17 और एक F-16 को मार गिराया है। एक पायलट को भी पकड़ने में हिन्दुस्थानी सेना को सफलता मिली है।

● पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई

हिन्दुस्थान की ओर से भी पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान के 3 शहरों का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद समेत आधा दर्जन से अधिक शहरों पर बमबारी की गई है।

● तीनों सेनाएं आई हरकत में

हिन्दुस्थान की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

● X अकाउंट हुए बंद

हिन्दुस्थान विरोधी गलत खबर फैलाकर भ्रमित करने वाले 8000 X अकाउंट को बंद कर दिया गया है। जंग छिड़ने के कारण हिन्दुस्थान के 27 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए चेक इन टाइम 2 घंटों से बढ़ाकर 3 घंटे कर दिया गया है।

● पश्चिम नेवल कमांड एक्शन में

प्राप्त जानकारी के INS- विक्रांत एक्शन में आ गया है। जल्द ही कराची पर समुद्र की ओर से भी हमला शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related