सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां 12वीं कॉमर्स परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षक के घर पर जल गई है।


उत्तर पुस्तिका जलाने का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह घटना विरार पश्चिम गॉड ब्लेस बंगलो,बोलिंज नानभट रोड के आगाशी इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका के घर पर हुई।
12वीं कॉमर्स का पेपर रीचेकिंग के लिए टीचर के घर लाया गया था। पेपर सोफे पर रखा हुआ था। उसके बाद टीचर के घरवाले बाहर गए हुए थे।जब घर बंद था, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और 12वीं कक्षा के ये पेपर जलकर राख हो गए।


