भिवंडी में जर्जर हुए शिवाजी महाराज पुतला निर्माण हेतु भाजपा ने किया भूमिपूजन,मनपा अधिकारी रहे नदारद।

Date:

◾राज्य सरकार ने 4 वर्ष पूर्व महाराज के नए पुतला निर्माण के लिए दिया था तीन करोड़ का फंड

◾उल्हासनगर की सागर कन्स्ट्रक्शन कंपनी को पुतला निर्माण हेतु 16 सितंबर 2024 को दिया कार्यादेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता

-भिवंडी के शिवाजी महाराज चौक परिसर में 38 वर्ष पूर्व निर्माण किए गए जर्जर हुए अश्वारूढ़ शिवाजी महाराज के पुतले के पुनर्निर्माण हेतु राजनीति शुरू हो गया है।महायुति पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा विधायक महेश चौघुले ने गुरुवार को इसका भूमिपूजन किया गया।जबकि इस दौरान मनपा के संबंधित अधिकारी नदारद रहे।

मनपा अधिकारियों का कहना है कि भाजपा ने अपनी मर्जी से पुतला निर्माण हेतु भूमिपूजन किया।जबकि उल्हासनगर की सागर कन्स्ट्रक्शन कंपनी को पुतला निर्माण का ठेका 16 सितंबर 2024 को ही दिया जा चुका है और पुतला बनाने का कार्य भी शुरू है।ऐसे में शिवाजी महाराज के पुतले निर्माण के लिए जारी राजनीति शहर में चर्चा विषय बना हुआ है।

भिवंडी मनपा के पूर्व नगरसेवक अरुण राउत ने बताया कि स्थानीय शिवाजी चौक पर छह मई 1986 में 38 वर्ष पहले शिवसेना प्रमुख स्व.बालासाहेब ठाकरे के प्रयास से शिवाजी महाराज के अश्वारूढ़ पुतले का निर्माण किया गया था।जो काफी महंगा व पूर्ण रूप से मेटल का बना था ।जो काफी दिनो से अत्यंत दयनीय व खतरनाक स्थिति में था।जिसका स्ट्रक्चरल ऑडिट भी कराया गया था।जिसके अनुसार उक्त प्रतिमा की मरम्मत कराना अतिआवश्यक था।

कई वर्ष पूर्व तत्कालीन सार्वजनिक निर्माण मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पुतले के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए का फंड मुहैय्या कराया था।लेकिन पुतला का मरम्मत कार्य मनपा द्वारा नही किया गया और इसे अब चौक से बगल में स्थानांतरित करने का काम मनपा प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है।

◾आधुनिक व हाइटेक शिवाजी महराज का पुतला,उल्हासनगर की कंपनी को दिया गया ठेका

भिवंडी मनपा के अतिरिक्त शहर अभियंता सचिन नाईक ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में स्थित अश्वारूढ़ पुतले को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। महाराज के अश्वारूढ़ पुतले को स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी जिलाधिकारी कार्यालय से 26 अक्टूबर 2023 को प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात निविदा प्रक्रिया के तहत उल्हासनगर की मे. सागर कन्स्ट्रक्शन कंपनी को 16 सितंबर 2024 को ठेका दिया गया। पुतले का स्थानांतरण कार्य 16 मई 2025 की रात 2 बजे के बाद किया गया और इसे शिवाजी महराज की जयंती से पहले छह माह में तैयार कर लिया जाएगा।जिसके निर्माण में तीन करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए डीपी प्लान के तहत पुतले को शिवाजी चौक पर ही शिफ्ट कर आस पास के क्षेत्रों को सुशोभित किया जाएगा।जिसकी ऊंचाई पहले के अनुसार मात्र 14 फिर का होगा।उन्होंने बताया कि पुराना पुतला क्रेन द्वारा माल्यार्पण के दौरान धक्का लगाने से जर्जर हुआ था।अब बिना क्रेन लगाए ही आराम से जमीन से महाराज का माल्यार्पण हो सके इसके लिए चबूतरे की हाइट को कम किया जाएगा।उन्होंने बताया कि ठेकेदार पुतले को उल्हासनगर ले जाकर इसी आकर का नया हाइटेक पुतला तैयार कर उसे स्थापित किया जाएगा।

◼️छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के नवीनीकरण का हुआ भूमि पूजन

इधर भाजपा शिवाजी महाराज के नए पुतले के निर्माण हेतु भाजपा के विधायक महेश चौघुले द्वारा गुरुवार को दोपहर में 12 बजे भूमिपूजन किया गया।इस दौरान इस अवसर पर शिवसेना शहर अध्यक्ष सुभाष माने और भाजपा शहर अध्यक्ष रवि सावंत सहित बड़े तादात में महायुति के पदाधिकारी उपस्थित थे।विधायक महेश चौघुले ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह भिवंडी के सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी होगा। लेकिन इस दौरान मनपा का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

मनपा सूत्रों का कहना है कि उक्त उदघाटन समारोह के लिए मनपा प्रशासन से किसी प्रकार का परमिशन नहीं लिया गया था।न ही इसका आयोजन मनपा प्रशासन द्वारा किया गया था।जिसके कारण मनपा को कोई भी अधिकारी इस दौरान मौजूद नहीं था।जो पूरी तरह से अवैध है।मनपा अधिकारी ने बताया यदि मनपा प्रशासन उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन करती तो इसके लिए जिलाधिकारी का परमिशन लेना होता।लेकिन यह उदघाटन पूरी तरह राजनीति व श्रेय लेने की होड से प्रेरित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...