डाॅ धीरज फूलमती सिंह/ स्तंभकार/मुंबई वार्ता

आप जानते है,आडानी और अंबानी की कुल मिला कर कितनी दौलत है ? दोनो की कुल नेट वर्थ है लगभग 200 मिलियन डॉलर,मुकेश अंबानी की लगभग 110 और अडानी की लगभग 90 मिलियन डाॅलर। यह इतनी दौलत है कि एक मिडिल क्लास आदमी कल्पना भी नही कर सकता है। वैसे यह आंकडे शेयर बाजार की वजह से लगातार बदलते रहते है।


आप जानते है,कुछ महिने पहले फेसबुक का मार्केट शेयर सिर्फ एक दिन में 210 मिलियन डॉलर गिर गया था यानि अंबानी और अडानी की कुल दौलत से भी ज्यादा। आप को आश्चर्य होगा यह जानकर कि पिछले 10 महिने में फेसबुक के शेयरों में 62% की गिरावट आयी है पर कही कोई शोर नही,हाय तौबा नही है। इनकी जगह अगर अडानी या अंबानी होते तो ? एक बार सोच कर देखिए,भारत का क्या हाल होता ? एक वक्त था जब फेसबुक की संपत्ती की बदौलत मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति की पायदान पर काबिज थे,आज दस महीने के बाद ग्यारहवे पायदान पर लडखडातें हुए खडे रहने का प्रयास कर रहे है यानि दुनिया के शीर्ष दस बिलीनियर्स की लिस्ट से भी बाहर हो गए है। वह भी तब जब आज उनके पास मेटा जैसी विशाल कंपनी है। वाट्सअप,थ्रेड,इन्टाग्राम और फेसबुक जैसे चार बडे साम्राज्य है।
शेयर बाजार के धुरंधर यह अनुमान लगा रहे है कि आने वाले अगले आठ महिनों में मार्क जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष बीस धनी लोगो की लिस्ट से भी बाहर होने वाले है। इस बात का अंदाजा मेटा को भी अभी से लग गया है। AI आने की शुरुआत में ही फेसबुक का बुरा दौर शुरू हो चुका है। आज फेसबुक की हालत बहुत खराब है,रही सही कसर इन्टाग्राम ने पूरी कर दी है। फेसबुक से बोर होकर लोग अब इन्टाग्राम की तरफ रूख कर रहे है लेकिन उधर वाट्सअप अपनी साख खोते जा रहा है। फेसबुक अपने शीर्ष पर चला गया था,अब इसका ढलान शुरू होने का दौर आ रहा है। आज फेसबुक सबसे बडा सोशल मीडिया का माध्यम है,यूट्यूब से भी बडा लेकिन धीरे-धीरे लोग यहां से सरकना शुरू कर दिये है। फेसबुक नीत नये जुगाड से अपने अस्तित्व को बचाने और कायम रखने की कोशिश में लगा हुआ है।
जैसे-जैसे AI तकनीक और भी विकसित होगी, विस्तारित होगी,वर्तमान सोशल मिडीया के लिए खतरे की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी। वैसे AI पर आंख मुंद कर विश्वास करने वालों को बता दूं कि AI द्वारा मुहैय्या लगभग 12% जानकारी गलत,झूठी और भ्रामक होती है। ऐसा है कि AI का हौआ पाले बैठे लोगो को यह पता होना चाहिए कि आज AI वीडियो 58% चेहरों को पहचानने और जानने में गलती कर देता है मगर यह भी सही है कि आने वाला दौर AI का ही है।


