श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट पर चार यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 करोड़ का गाज़ा, 29 विलुप्त जानवरों और डेढ़ करोड़ के सोना बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के पास से मुंबई एयरपोर्ट पर 9662 ग्राम गाज़ा और 29 प्रतिबंधित जानवरों समेत गिरफ्तार किया है। दुबई से आए दो अन्य यात्री के पास से कस्टम अधिकारियों ने 1.650 किलो बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत रू 1.49 करोड़ बताई जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।