9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के वर्ली इलाके में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।वर्ली पुलिस ने एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना वर्ली स्थित एक सार्वजनिक उद्यान (गार्डन) की है। आरोप है कि जब पीड़िता वहां खेल रही थी, तब उच्च पदस्थ अधिकारी ने उसके पास जाकर अश्लील हरकत की, और उसे अपने गुप्तांगों को छूने के लिए मजबूर किया था।इस भयावह अनुभव से डरी-सहमी बच्ची तुरंत अपने घर भागी, और अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने बिना समय गंवाए पुलिस के पास पहुंची।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वर्ली पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की।प्रारंभिक पूछताछ और पहचान के आधार पर, शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। वह नवंबर 2025 से मुंबई में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में तैनात था, और पुलिस संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़ा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई-नाशिक हाईवे के माजिवड़ा-वडपे प्रोजेक्ट का 90% काम पूरा, जल्द शुरू होगी टोल वसूली ।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई-नाशिक महामार्ग पर माजिवड़ा से वडपे...

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...