मीरा रोड (सं. भा.) । महाराष्ट्र पुलिस के सिर पर उपलब्धि का एक और तमगा लग गया है। मीरा रोड पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल रंजीत बनगे ने बेंगलुरु में आयोजित हुए नेशनल चैंपियनशिप में १०० किमी मैराथन दौड़ स्पर्धा जीतकर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इस बारे में रंजीत बनगे ने बताया कि रनिंग पार्टनर कोच मनीष जयसवाल के मार्गदर्शन और सहयोग से मैं १०.१५ घंटे में १०० किमी की दूरी तय करने में सफल हुआ। एक अच्छी फिनिश के साथ बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस आयोजन के लिए एनईबी को धन्यवाद। वहीं सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत सरोदे ने हेड कांस्टेबल बनगे की सराहना करते हुए कहा कि हमें रंजीत के प्रदर्शन पर बेहद गर्व है। उन्होंने न केवल अपना बल्कि पूरे पुलिस विभाग का भी नाम रोशन किया है।
100 किलोमीटर मैराथन जीता हेड कांस्टेबल ने महाराष्ट्र पुलिस का बढ़ाया मान
Date:


