केंद्रीय मंत्री गोयल ने सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया

Date:

  • कहा,सावरकर का देश के प्रति त्याग व समर्पण प्रेरणा देते रहेंगे

मुंबई (सं. भा.) भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाणा की संकल्पना के अनुसार क्रांतिकारी, हिंदुत्व के ध्वजवाहक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों किया गया। मालाड पश्चिम स्थित लिबर्टी गार्डन में प्रतिमा के अनावरण समारोह को आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, स्वतंत्रता वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सावरकर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भारत की आजादी के सपूत वीर सावरकर के महान कार्यों और देश के प्रति अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वे पहले मराठी पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम और पत्रिकाओं के माध्यम से विदेशों में भी राष्ट्रवाद की लौ जलाए रखी। सावरकर का देश के प्रति त्याग और समर्पण देश की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सावरकर हमारे युवाओं के आदर्श और पूरे महाराष्ट्र का गौरव हैं। देश की आजादी के लिए जेल जाने वाले सावरकर के त्याग, समर्पण, योगदान और बलिदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...