अणुशक्तिनगर में सना मलिक के समर्थन में उतरे अजित पवार और नवाब मलिक, किया भव्य रोड शो

Date:

मुंबई वार्ता

अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है। गुरुवार की शाम राकांपा की उम्मीदवार सना मलिक के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार और नवाब मलिक पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।रोड शो के दौरान अजित पवार और नवाब मलिक ने जनता से अपील की कि वे सना मलिक को वोट दें और अणुशक्तिनगर के विकास के लिए उन्हें समर्थन दें। अजित पवार ने कहा, “सना मलिक हमारे क्षेत्र की एक सक्रिय और जिम्मेदार उम्मीदवार हैं। वह जनता के मुद्दों को समझती हैं और उनके समाधान के लिए पूरी मेहनत करेंगी।”इस दौरान नवाब मलिक ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा, “सना मलिक आपके क्षेत्र की आवाज़ हैं और एनसीपी की एक मजबूत उम्मीदवार हैं। उन्हें जिताने से अणुशक्तिनगर में विकास की गति तेज होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा।”रोड शो के दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। सना मलिक को क्षेत्र के लोगों का व्यापक समर्थन मिला और जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अणुशक्तिनगर में इस रोड शो के बाद सना मलिक की स्थिति को और भी मजबूत माना जा रहा है। अब देखना यह है कि इस जनसमर्थन को एनसीपी वोटों में बदलने में कितना सफल होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...