महा विकास अघाड़ी यानी महाविनाश, महायुति यानी विकास! दोंडाईचा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया हल्लाबोल

Date:

मुंबई वार्ता

गांधी परिवार की चार पीढ़ियों के आने पर भी अनुसूचित जाति, जमातियों और अन्य पिछड़ी जातियों के आरक्षण को कम करके मुसलमानों को आरक्षण देने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे ऐसी चेतावनी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोंडाईचा (धुले जिले) में बुधवार को एक विशाल सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दी।

महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देने की उलेमा संगठन की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आश्वासन पर शाह ने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को आड़े हाथों लिया। जैसा कि यह स्पष्ट हो गया है कि महाविकास अघाड़ी का अर्थ विनाश है और महायुति का अर्थ विकास है, उन्होंने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि महायुति सरकार महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आएगी।

शाह ने कहा कि महा विकास अघाडी ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का विरोध किया, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया और सर्जिकल स्ट्राइक का भी विरोध किया। वक्फ कायदे की मनमानी से देश की जनता त्रस्त है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आने के बाद वहां की परिस्थिति देश अनुभव कर रहा है, और गोवा के गांवों को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताया जा रहा है। सैकड़ों साल पुराने मंदिर, किसानों की जमीनें और यहां तक कि लोगों के रिहायशी घर भी धीरे-धीरे वक्फ बोर्ड के स्वामित्व में आ रहे हैं। अब महा आघाड़ी के लोग भी वक्फ कानून में संशोधन के मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।अयोध्या में राम मंदिर ही नहीं बल्कि औरंगजेब ने जिसको तोड़ा था, उस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य भी मोदी सरकार ने पूरा कराया है, और सोमनाथ मंदिर भी पहले की भांति स्वर्णिम वैभव से जगमगा रहा है। ये काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

शाह ने यह विश्वास जताया है कि भारत अगले तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को मिट्टी में मिला दिया है और केवल सत्ता के लिए कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...

मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया...

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ...