भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने मुंबई में युवतियों से किया संवाद।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री तेजस्वी सूर्या जी ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित एक कॉफी शॉप में युवतियों और महिलाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर श्री तेजस्वी सूर्या जी ने हमारी बहनों को सशक्त बनाने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदमों पर जोर देने के साथ ही भाजपा- महायुति सरकार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह तिवाना जी साथ में उपस्थित थे।भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने इस अवसर पर केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवती और महिला सबलीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से केंद्र सरकार समाज में अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को भी योजनाओं का लाभ मिले और वे आगे बढ़े यह सुनिश्चित कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में उन्होंने उपस्थित युवतियों को जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवतियों की भागीदारी और सशक्तिकरण हमारे देश के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें युवतियों और महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने की आवश्यकता है। महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़की बहन जैसी योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए भाजपा- महायुति सरकार महाराष्ट्र में पुनः आने के महत्व को समझाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...

मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया...

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ...