
मुंबई वार्ता
मुंबई में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को दो राष्ट्रीय नेता, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव चांदिवली विधानसभा क्षेत्र से महाविकास आघडी (कांग्रेस) उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान का चुनाव प्रचार करने के लिए चांदिवली पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव वे कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के जनता ने भाजपा के ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे की हवा निकल दी थी, उसी तरह महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में महायुति सरकार को हवा निकालने जा रही है।


राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के संकेत आने लगे हैं। इसलिए जनता जहां-जहां भी महाविकास आघडी के उम्मीदवार हैं, उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे


कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं अपने दोस्त नसीम खान के प्रचार के लिए आया हूं, जो सभी धर्मों का समान रूप से आदर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि नसीम भाई विधायक ही नहीं निर्वाचित होंगे, बल्कि राज्य सरकार में मंत्री भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने मन बना लिया है कि बिकी हुई महायुती सरकार को हटाना ही है।


पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव महाराष्ट्र को बचाने का है, इसलिए विधायकों की खरीद फरोख्त करके सरकार बनाने वालों को जनता उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि यहां की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को दिल्ली के इशारे पर गुजरात ले जाया जा रहा है। लोग मुंबई के बजाए गुजरात को आर्थिक राजधानी बनाना चाहते हैं।


नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदें पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साम में महंगाई किस कदर बढ़ी वह किसी से छुपी नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। विकास के नाम पर कुछ कार्य नहीं हो रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से यहां का विकास रुका हुआ है। यह चुनाव उस रुके विकास को पूरा करने के लिए हो रहा है। यह चुनाव नशा मुक्त करने का भी चुनाव है। यह चुनाव आपके परिवार के सदस्य नसीम खान का चुनाव है।


उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव में मैं 400 वोटों के मामूली अंतर से हार गया। लेकिन जो विधायक चुने गए, वे विकास की बजाय साजिश में लिप्त रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविकास आघडी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


