मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

महाराष्ट्र पारधी समाज सेल के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने धाराशिव में शुरू किया तूफानी चुनाव प्रचार. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों से शुरू है ऐसे में समाज के सभी वर्गों द्वारा राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का जोरो से प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धाराशिव जिले में विधानसभा 2024 के चुनाव प्रचार में पारधी समाज के कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र पारधी समाज सेल अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार और उनके कई कार्यकर्ता पूरे धाराशिव जिले में तूफानी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
बता दें कि संतोष एकनाथ पवार और उनकी टीम के लोग महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने उम्मीदवार विधायक कैलाश पाटिल से मुलाकात की और समस्याओं को उठाया। पारधी समाज की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने वादा किया है। संतोष एकनाथ पवार ने बताया कि कलम तालुका डोकी और आसपास में वे गांव-गांव जा रहे हैं और गांव-में युद्ध स्तर पर प्रचार शुरू है।


