मुरजी पटेल ने प्रचार में झोंकी ताकत आंधी तूफान की तरह पटेल का हो रहा है चुनाव प्रचार

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

अंधेरी-पूर्व विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी मुरजी पटेल ‘काका’ ने अपना प्रचार युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। अंधेरी पूर्व विधानसभा में एक ही नारा लगाया जा रहा है जन जन की यही पुकार, मुरजी पटेल अबकी बार।

बता दें कि नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। महायुति के उम्मीदवार मुरजी पटेल के प्रचार का नौवां दिन उत्साह से भरा रहा। इस “आशीर्वाद पदयात्रा “की शुरुआत महाकाली मंदिर से शुरू हुई जो अतुल गेट, सुभाष नगर, लक्ष्मी नगर, अंबेडकर नगर बुद्ध विहार और कोंडिविता से होकर सनसिटी होटल रोड नंबर 16 पर समाप्त हुई।

प्रचार यात्रा के दौरान मुरजी पटेल ने अपनीभावना व्यक्त करते हुए कहा कि इस पदयात्रा के दौरान अंधेरी के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इसके साथ ही उनका समर्थन और आशीर्वाद भी मिल रहा है।

इस प्रचार यात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि मुरजी पटेल ‘काका’ने पिछले 25 वर्षों से अंधेरी के लोगों के हितार्थ अथक प्रयास किए हैं और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। यही कारण है कि अंधेरीकर उनके साथ खड़े हैं और उन्हें जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। अंधेरी के लोगों के इस जोश को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो अंधेरीकर परिवर्तन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रचार यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, लोग मुरजी पटेल को समर्थन देकर उनकी ऐतिहासिक जीत का संकेत दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...