महायुती सरकार सबसे अधिक भ्रष्ट व असक्षम साबित हुई – डीके शिवकुमार

Date:

मुंबई वार्ता

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि, ” भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव ठाकरे की सरकार गिराकर बागी नेता एकनाथ शिंदे का सहयोग करके उनके नेतृत्व में जो महायुति सरकार बनाई थी, वह सरकार सबसे अधिक भ्रष्ट और असक्षम सरकार साबित हुई। “

चांदिवली विधानसभा क्षेत्र से महाविकास आघाडी (कांग्रेस) उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान की शुक्रवार की शाम चांदिवली के साकीविहार रोड स्थित तुंगा गांव में हुई चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दक्षिण भारतीय वासियों से अपील की कि वे मोहम्मद आरिफ नसीम खान को भारी मतों से विजयी बनाएं।

डीके शिवकुमार ने कहा कि,” विधान सभा चुनाव बाद महायुति की सरकार लौटने वाली नहीं है। 23 तारीख को जब रिजल्ट आएगा तो महायुति के नेता चारो खाने चित हो जाएंगे और महाविकास आघडी की सरकार बनेगी और नसीम खान मंत्री बनेंगे।”

उन्होंने महायुति सरकार और कर्नाटक सरकार की विकास के मुद्दे पर तुलना की। उन्होंने कहा कि अगर विकास देखना हो तो आप कर्नाटक आएं। अगर कर्नाटक न आ सकें तो फोन से वहां के विकास के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महाविकास आघडी की सरकार महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये, मुफ्त बस सेवा, साल में छह सिलिंडर 500 रुपये में देगी। शिवकुमार ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। कुटुंब रक्षा के तहत 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त दवाएं भी दिया जाएगा। किसानों को राहत देने के लिए तीन लाख रुपये तक के कर्ज करेंगे माफ होंगे और समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि। इसके अलावा युवाओं को हर महीने चार हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

नसीम खान ने कहा, “परचा मैं भरता हूं और चुनाव यहां की जनता लड़ती है। यह चुनाव मैं महाराष्ट्र के सम्मना को बचाने के लिए लड़ रहा हूं, जिसमें आप लोगों को सपोर्ट करने की जरूरत है। चुनाव जीतने के बाद चांदिवली का सर्वांगीण विकास करूंगा। शिकायत का मौका किसी को नहीं मिलेगा।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविकास आघडी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महिला आरक्षण के समर्थन में मुंबई में युवतियों का व्यापक आक्रोश प्रदर्शन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

शर्तों का उल्लंघन करने वाली सिडको-नैना की जमीनें सरकार के कब्जे में लेने के निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे...

मलाड में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मलाड (पश्चिम) स्थित एवरशाइन...

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...