मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

बृहन्मुंबई समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से रविवार को लोअर परेल में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खास बात यह है कि पद्म विभूषण श्री. रतन टाटा को समर्पित शिवशाहू प्रतिष्ठान मुंबई बृहन्मुंबई समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित शिविर में दो हजार रक्तदाताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिवसेना (उद्धवसाहेब बालासाहेब ठाकरे) गुट के विधायक सुनील भाऊ शिंदे , पूर्व महापौर किशोरी ताई पेडणेकर ने उपस्थित होकर रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान वृत्त पत्र विक्रेता संघ के संजय चौकेकर, जीवन भोसले, बाला पवार , वरिष्ठ शिवसैनिक प्रकाश वाणी, प्रकाश गिलबिले, सचिन भांगे, चंद्रकांत हल्दनकर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


