मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

मुंबई स्थित लायंस क्लब ऑफ सायन का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अमोलक अमीचंद स्कूल में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. भरत पाठक ने मुख्य अतिथि लायन मनोज शाह वाइस प्रेसिडेंट, लायंस क्लब इंटरनेशनल , सम्माननीय अतिथि लायंस इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता और उनके कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शाल और उपहार देकर उनका अभिनंदन किया एवं सभी के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में एम एम पी शाह कॉलेज की लीओ मेंबर्स ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इन सभी को लायन मनोज शाह, लायन पंकज मेहता एवं डॉ. भरत पाठक ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष चव्हान एवं विश्वनाथ मन्नाडियर ने किया। भावेश गाला ने आभार प्रदर्शित किया l


