श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रवक्ता एवं पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट ने KEM अस्पताल में स्थित चार पुरानी इमारतों को तोड़कर 32 मंजिला नई इमारत बनाने की मांग महानगर पालिका आयुक्त भूषण गगराणी से की है.


भालचंद्र शिरसाट ने बताया कि KEM अस्पताल कंपाउंड में Co-1,Co-2,Co-3 और भंडार गृह की चार इमारतें हैं. इन इमारतों को तोड़ने पर 4000 स्क्वायर मीटर जगह खाली हो जाएगी. इस जगह पर 32 मंजिला अस्पताल बनाया जा सकता है.




भालचंद्र शिरसाट ने यह भी कहा कि,” KEM अस्पताल में रोजाना हज़ारों की संख्या में इलाज कराने मरीज़ आते हैं. कम जगह होने के कारण सभी मरीजों का इलाज ठीक ढंग से नहीं हो पाता है. इसीलिए मैंने मनपा प्रशासन से कम उपयोगी चार पुरानी इमारतों को तोड़कर सभी सुविधा संपन्न 32 मंजिला अस्पताल की नई इमारत बनाने की मांग की है. “


