मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता: बोरी (गोणी) में बांधकर समुद्र में फेंके गए अज्ञात व्यक्ति की हत्या का पेचीदा मामला सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने समुद्र में फेंकी गई एक अज्ञात लाश की जांच करते हुए उसकी हत्या के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 08:45 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत समुद्र किनारे, देवाची वाडी (वर्सोवा) अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में बोरी में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1298/26, धारा 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर परिमंडल 9 की सीमा के सभी पुलिस थानों की छह टीमों का गठन कर मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए गए।

■ जांच और पुलिस की कार्रवाई


तपास टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और गुप्त सूचकों (Informer) की मदद ली। गुप्त सूचना के आधार पर मृतक की पहचान बसंतलाल सुकदेव कोरी के रूप में हुई।
आगे की जांच में पता चला कि मृतक बसंतलाल, संतोष मिश्रा के पास मालाड (पश्चिम) में सब्जी बेचने का काम करता था। जब पुलिस ने संतोष मिश्रा की तलाश की, तो सामने आया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार है और दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी मुंबई के बाहर भाग गए हैं।

■ आरोपियों की गिरफ्तारी


गुप्त सूचना के आधार पर 6 अक्टूबर 2026 को दो जांच टीमें उत्तर प्रदेश भेजी गईं। वहां कड़ी मेहनत, खुफिया जानकारी और स्थानीय पुलिस की मदद से 7 अक्टूबर 2026 को मुख्य आरोपी जुगराज यादव को गिरफ्तार कर इस गंभीर और कठिन मामले का खुलासा किया गया।


बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 09 की टीम ने संतोष मिश्रा और अन्य आरोपियों को 13 अक्टूबर 2026 को ढूंढ निकालकर वर्सोवा पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

■ हत्या का कारण
पुरानी रंजिश और झगड़े के कारण आरोपियों ने मृतक के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बांधकर समुद्र में फेंक दिया और अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे।

■ गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:

जुगराज रामनाथ यादव (उम्र 59 वर्ष)
संतोष वृंदावन मिश्रा (उम्र 65 वर्ष)
शिवम संतोष मिश्रा (उम्र 27 वर्ष)
श्रीमती मिरा संतोष मिश्रा (उम्र 56 वर्ष)
कुमारी अंजू संतोष मिश्रा (उम्र 34 वर्ष)
कुमारी वंदना संतोष मिश्रा (उम्र 29 वर्ष)

■ जांच टीम और मार्गदर्शन


यह सफल कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त मनोज कुमार शर्मा(लॉएंडऑर्डर) , अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) शशीकुमार मिना, और पुलिस उपायुक्त (उत्तर परिमंडल-9) पुरुषोत्तम कराड के मार्गदर्शन में पूरी की गई।


इस कार्रवाई में सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर आवारी (वर्सोवा विभाग), वर्सोवा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती दीपशिखा भाग्यश्री आव्हाड वारे, पो.नि. (प्रशासन) अमर ढेंगे, स.पो.नि सचिता देशमुख, पो.उ.नि कोळी, पो.उ.नि अमर शिंदे (मालाड पुलिस स्टेशन), वर्सोवा पुलिस स्टेशन अपराध प्रकटीकरण टीम के अधिकारी पो.उ.नि प्रशांत कांबळे, पो.उ.नि विशाल दोंडकर, पो.ह. संदिप महाडेश्वर, पो.ह गणेश गांगुर्डे, पो.ह पांडुरंग पवार, पो.ह अमित चव्हाण, पो.ह भावसार, पो.शि किशोर सातपुते, पो.शि राजेश वन्नम, पो.शि प्रविण जाधव, पो.शि सागर कोयंडे, पो.शि. विराज भोईर, पो.शि मनोज काळे, पो.शि मनोज परदेशी, मालाड पुलिस स्टेशन के पो.ह. संतोष सातवसे, पो.शि अविनाश जाधव, पो.ह. विवेक तावडे और मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 9 की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सिद्धिविनायक मंदिर के पास 20 फ्लैट और व्यावसायिक जगह खरीदने को शासन की मंजूरी; 94 करोड़ खर्च करेगा न्यास।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपती मंदिर...

ईडी ने फेमा (FEMA) के तहत रिलायंस पावर की ₹2,032.81 करोड़ की संपत्तियां कीं जब्त।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की मुख्यालय जांच...