पुलिस- पालिका- राजनीतिक गंठजोड़ के कारण खड़ी हो रही हैं अवैध गगनचुंबी इमारतें

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई शहर में खास कर B,C,D,E वार्ड के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में पुलिस- पालिका और राजनीतिक गंठजोड़ के कारण बहुमंजिला इमारतो में भी अवैध निर्माण कार्य हो रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण है मुंबई शहर में जाकरिया मस्जिद स्ट्रीट में महानगर पालिका के सभी नियमों की खिल्ली उड़ाते हुए बना बहुमंजिला नोबल टावर .

इस बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से कमर्शियल दुकान बना दी गई है. इमारत में पार्किंग के लिए बने पहले से पांचवे मंजिले तक सभी मंजिलों पर अवैध रूप से 6-6 फ्लैट बना दिया गया है. 6 ठे मंजिले पर सर्विस एरिया में अवैध रूप से 4 फ्लैट बना दिया गया है. 7th फ्लोर पर MTNL और सोसाइटी कार्यालय के लिए आरक्षित जगह पर भी एक-एक फ्लैट बना दिया गया है. 8th फ्लोर पर रिफ्यूजी एरिया में भी अवैध रूप से 3 फ्लैट बना दिया गया है. 15th फ्लोर के रिफ्यूजी एरिया में भी अवैध रूप से 2 फ्लैट बना दिया गया है. इन सभी अवैध कामों के बावजूद बिना रोकटोक के बिल्डर इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण करता जा रहा है.

इस मामले में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए महानगर पालिका प्रशासन ने गत 7 अगस्त को उक्त बिल्डर को MRTP के तहत नोटिस दे दिया है.इस कार्रवाई के बाद करीब 4 माह गुजर चुके हैं. कानूनन अब तक बिल्डर को गिरफ्तार कर बिल्डिंग के आर्किटेक्ट के ख़िलाफ़ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो जानी चाहिए थी. लेकिन महानगर पालिका कोई कार्रवाई करने की जगह उसे बचाने की कोशिश कर रही है.

इस मामले पर स्थानीय मनपा उपायुक्त हसनाले से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बी वार्ड के मनपा सहायक आयुक्त डोंन्डे से बात करने की सलाह दी .

इसी मामले पर मनपा सहायक आयुक्त डोंन्डे कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि,” हमने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है. उनके पास से जब तक कोई जवाब नहीं आता हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. मनपा प्रशासन की इन्हीं कमजोरियों का बिल्डर फायदा उठाते हैं. “

ज्ञात हो कि इन्हीं मनपा उपायुक्त महोदया के अंतर्गत आने वाले इलाके डोंगीरी में बनी एक अवैध बहुमंजिला इमारत ‘अंसारी हाइट’ में गत 27 नवंबर को सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई थी. इस इमारत में भी रिफ्यूजी एरिया पर अवैध फ्लैट्स बने होने के कारण लोगों को इमारत से सुरक्षित निकालने में अग्निशमन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. एक मनपाकर्मी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आरोप लगाया कि स्थानीय कॉंग्रेस विधायक अमीन पटेल की सांठगांठ से इस इलाके में अवैध बहुमंजिला इमारतें बनाने का काम चल रहा है.

अंसारी हाइट मे आग लगने की घटना पर कार्रवाई संबंधित बयानबाजी कर चुके कॉंग्रेस के स्थानीय विधायक अमीन पटेल से उपर्युक्त आरोप के बारे में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ओवम (Egg) तस्करी का मामला: अबू आसिम आजमी ने अवैध IVF सेंटरों पर उठाए सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र...

सेना से रिटायर सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का सम्मान।

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान...

एसआईआर एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सहयोग करें: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उपमहापौर एवं शिवसेना...

यूबीटी (शिवसेना) का सुबह वाला भोंपू होगा बंद ! ऑपरेशन टाइगर-2

श्रीश उपाध्याय / मुंबई संवाददाता उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना...