कुख्यात गाज़ा विक्रेता दानिश उर्फ चिकना फैंटम गिरफ्तार

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई की एल टी मार्ग पुलिस ने कुख्यात गाज़ा विक्रेता दानिश मर्चेंट उर्फ चिकना फैंटम को डोंगरी इलाके से उसके एक अन्य साथी कादिर समेत गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी जोन-2 पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

मोहित गर्ग ने बताया कि पुलिस ने गत 8 नवंबर को मोहम्मद अशिकुर रहमान नामक आरोपी को 144 ग्राम गाज़ा समेत पकड़ा था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि डोंगरी से रेहान शकील अंसारी नामक व्यक्ति ने उसे गाज़ा बेचने के लिए दिया था. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेहान को 55 ग्राम गाज़ा समेत गिरफ्तार किया.
पूछताछ के दौरान रेहान ने पुलिस को बताया कि उसे गाज़ा की आपूर्ति कुख्यात ड्रग्स डीलर दानिश और कादिर ने की थी.
इसी जानकारी के आधार पर पुलिस पिछले कई दिनों से दानिश और कादिर को ढूढ़ रही थी. आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों दानिश और कादिर फंटा को डोंगरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

शासकीय तंत्रनिकेतन में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP का आंदोलन, 4-5 महीने से समस्याएं लंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता शासकीय तंत्रनिकेतन, मुंबई में विद्यार्थियों...

260 करोड़ की लागत से बना पुल अब तोड़ा जाएगा, MMRDA के कामकाज पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA)...

विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL बिल्डिंग का किया दौरा, MMRDA अधिकारियों को लगाई फटकार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधायक दिलीप (मामा) लांडे ने HDIL...

बेरोजगारी के खिलाफ 27 अगस्त को राष्ट्रवादी कांग्रेस का राज्यव्यापी तिरंगा मोटरसाइकिल मार्च।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रवादी...