भिवंडी/ मुंबई वार्ता

भिवंडी के शांतिनगर इलाके में एक विवाहिता को उसका पति हाथ-पैर बांधकर उसे मारता था. तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दहेज में 50 हजार रूपये नहीं मिलने पर पति ने महिला को 3 तलाक दे दिया ।


शांतिनगर पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति, सास, ननंद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।लेकिन किसी को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया।यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
पुलिस के अनुसार कल्याण रोड स्थित नई बस्ती के नेहरू नगर निवासी 26 वर्ष महिला का विवाह 6 मार्च 2022 में शांतिनगर इलाके स्थित भाजी मार्केट में रहने वाले शाकिर मोमिन से हुआ था। शादी के बाद से ही महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे मायके से दहेज के रूप में 50 हजार रूपये लाने के लिए दबाव बनाने लगे।
इसके अलावा महिला को मामूली कारणों की वजह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं पति , पत्नी का हाथ-पैर बांधकर उसे मारता पिटता था. इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो पति ने 3 बार तलाक, तलाक, तलाक, बोलकर उसे तलाक दे दिया।जिसके बाद महिला के सब्र का बांध टूट गया और वह शांतिनगर पुलिस स्टेशन में पहुंचकर पति शाकिर इकबाल मोमिन, सास कुबरा इकबाल मोमिन, ननंद रुबीना पप्पू शेख, ननंद रेहाना पापा शेख, व नंदोई पापा शेख सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ महिला ने बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(2) व विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की कलम 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रविन्द्र आव्हाड कर रहे है।


