देवदूत वानर सेना के संरक्षक मंडल ने की विनोद कांबली से मुलाकात। प्राथमिक धनराशि के रूप में जमा किए गए करीब 25 लाख

Date:

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे विनोद कांबली इन दोनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भिवंडी के आकृति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरो के मुताबिक उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। विनोद कांबली को नया जीवन देने की दिशा में देवदूत वानर सेना ने सराहनीय पहल की है। वानर सेना द्वारा चलाए जा रहे हेल्प विनोद कांबली मिशन के माध्यम से अब तक करीब 25 लाख रुपए की मदद इकठ्ठा की जा चुकी है।

श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रुपए की चेक राशि विनोद कांबली के इलाज के लिए दी गई है। देवदूत वानर सेना और विनोद कांबली के बीच सेतु का काम कर रहे संरक्षक मंडल में शामिल शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि वानर सेना के संरक्षक मंडल में शामिल महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में उपनिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे अजीत सिंह के साथ कल उन्होंने अस्पताल में विनोद कांबली से मुलाकात की।

संरक्षक मंडल ने विनोद कांबली को पूरा भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए पैसे की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात के बाद प्रताप सरनाईक के व्यावसायिक कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसमें तय किया गया कि कांबली के परिवार से मिलकर उन्हें प्राथमिक सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कांबली के इलाज का पूरा खर्च, का जिम्मा उठाने वाले प्रगति अस्पताल ग्रुप के संचालक शैलेश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह के अलावा अशोक दुबे सुनील दुबे समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। देवदूत वानर सेना ने लोगों से अपील की है कि वे विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही...

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए नवाचार अपनाएं: आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी...