‘नक्षत्र : 2023-24’ में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
वरिष्ठ संवाददाता / मुंबई वार्ता
श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं एवं अस्पताल तथा स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘नक्षत्र 2023-24’ का आयोजन किया जा रहा हैl
शनिवार 28 दिसंबर को शाम 5 बजे से होने वाले इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डीआईजी, आईपीएस शैलेंद्र मिश्र उपस्थित रहेंगे। साथ ही सम्मानित अतिथि के रूप में पालघर के सांसद हेमंत सावरा, अभिनेता अनूप उपाध्याय आदि गणमान्य उपस्थित रहेंगे l नालासोपारा पूर्व, यशवंत विवा टाउनशिप, डी-मार्ट के पास स्थित नवदुर्गा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वसई की स्थानीय विधायक एड. स्नेहा दुबे पंडित, नालासोपारा के विधायक राजन नाईक, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, बोईसर के विधायक विलास तरे के साथ संस्था अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, डॉ. ऋजुता दुबे, प्राचार्य डॉ. हेमलता शेंडे आदि लोग मौजूद रहेंगे।


