सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सुश्री काम्या कार्तिकेयन ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है। सात महाद्वीपों अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), एशिया (माउंट एवरेस्ट) की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली वे पहली महिला बन गई हैं।
उन्होंने अंटार्कटिका में चढ़ाई की। युवा एवरेस्टर काम्या कार्तिकेयन,अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली के मानक समयानुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंची और सात शिखरों की चुनौती पूरी की।भारतीय नौसेना ने सुश्री काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई दी है।


