श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पुलिस ने बेहतरीन जाँच कर उदाहरण पेश करते हुए चोरों के रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9,18,300 रुपये मूल्य के 120 चोरी हुए मोबाइल बरामद किया है.


गत 31 दिसम्बर को सहार रोड से गुजर रहे एक शख्स का मोबाइल मोटर साइकिल सवार चोरों ने छीन लिया. मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस उप निरीक्षक किशोर परकाले ने मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी की सहायक से पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दोनों आरोपियों प्रसाद गुरेव और किशोर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया. उनसे पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी रवि वाघेला को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उनके पास से कुल 120 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं.
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, जोन-10 के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल, सहायक पुलिस आयुक्त शशिकांत भोसले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे , पुलिस निरीक्षक विनोद पाटिल, पुलिस हवलदार पेड़नेकर , सूर्यवंशी, लोंढे ,जाधव एवं टीम ने की है.


