मुंबई वार्ता संवाददाता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में भांगड़िया फाउंडेशन द्वारा स्थापित एनएसएच क्रिटिकल केयर मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया।
गंगाबाई घाट चौक क्षेत्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक कृष्णा खोपड़े, कृपाल तुमाने, कीर्तिकुमार भांगड़िया, पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे, एनएसएच क्रिटिकल केयर मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष मितेश भांगड़िया, तथा चिकित्सा विशेषज्ञों में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव बियानी, बाल रोग न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. उमेश बियानी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नेहा बियानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता बियानी के साथ विनय बियानी और श्रीकांत भांगड़िया उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उचित उपचार प्रदान करेगा। उन्होंने एनएसएच के अध्यक्ष और सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया और विशेषज्ञों से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया।


