मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक
10,000 से ज़्यादा लोगों ने भाग लेकर किया सामुदायिक एकता का प्रदर्शन

रविवार को उच्च गुणवत्ता वाली रियल एस्टेट संपत्तियों के अग्रणी ,वैश्विक डेवलपर और ऑपरेटर ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज ने रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स के सहयोग से बहुप्रतीक्षित पवई रन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज और रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स के बीच सहयोग का यह लगातार चौथा वर्ष है और पवई रन 2025 का 14वां एडिशन है। स्वास्थ्य, एकता, परोपकार को बढ़ावा देने, पवई में सामुदायिक भावना और उत्साह को और मज़बूत करने के लिए 10,000 से अधिक व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया।
मुख्य कार्यक्रम को डाउनटाउन पवई में ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की लीडरशिप टीम द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी। ब्रुकफील्ड के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के लिए मैनेजिंग पार्टनर और रियल एस्टेट प्रमुख अंकुर गुप्ता, भारत में भारत में ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के अध्यक्ष अंकित गुप्ता, भारत में ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मार्केटिंग और की अकाउंट मैनेजमेंट रीमा एच. कुंदनानी, भारत में ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीजछे सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन्स (वेस्ट) श्री अतुल तेंडुलकर, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के एमडी श्री निरंजन हीरानंदानी और रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स की अध्यक्ष पालवी अग्रवाल इस अवसर पर उपस्थित थे।यह “आई रन फॉर आईआईटी-बी” पहल का दूसरा वर्ष था। यह पहल आईआईटी बॉम्बे के साथ सामुदायिक एकता का प्रतिनिधित्व करती है जिसने पवई को विश्व मानचित्र पर ला दिया है।
आईआईटी-बी के कुल 1000 वर्तमान और पूर्व छात्रों ने भाग लिया और सौहार्द को बढ़ावा देते हुए पवई की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया। आईआईटी- बॉम्बे के स्टुडन्ट अफेयर्स के डीन डॉ. सूर्यनारायण डूला ने हरी झंडी लहराकर इस पहल को एक प्रतीकात्मक और प्रेरणादायक स्पर्श दिया।मुख्य कार्यक्रम में दो श्रेणियां शामिल थीं – 4 किमी और 10 किमी। सी-सूट अधिकारियों और आईआईटी-बी के पूर्व छात्रों के लिए एक समर्पित लाउंज ने पेशेवरों और लीडर्स के बीच सार्थक बातचीत का मौका दिया।डेलॉयट, एप्टेया, टीआईएए, स्कॉर्पियो मरीन मैनेजमेंट इंडिया और एर्गो टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज जैसी ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के टेनेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मार्केटिंग और की अकाउंट मैनेजमेंट, रीमा एच कुंदनानी ने कहा, “पवई रन 2025 एक पहल है जो समुदाय और समन्वय की शक्ति को प्रदर्शित करती है।रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स की अध्यक्ष पालवी अगरवाल ने कहा, ” पवई रन 2025 को भारी सफलता मिली है, इसमें भाग लेकर लोगों ने एकता और सौहार्द का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस पहल को सफल बनाने के लिए ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज से मिले समर्थन के लिए हम उनके आभारी हैं।


