गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी में सोमवार शाम एक अस्थायी शूटिंग सेट के पीछे बने पीसीआर यूनिट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना शाम करीब 4:02 बजे बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी) को मिली। घटना को लेवल-1 की आग के रूप में दर्ज किया गया।


यह आग रिलायंस मीडिया वर्क्स और प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे स्थित अस्थायी रूप से बनाए गए शूटिंग सेट में लगी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग करीब 100 फुट लंबाई और 20 फुट चौड़ाई वाले पीसीआर यूनिट तक सीमित रही।


आग की चपेट में विद्युत वायरिंग, विद्युत प्रतिष्ठान, बिजली के केबल, दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक की सामग्री, साउंड सिस्टम तथा शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री आई। आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।


मुंबई अग्निशमन दल ने कार्रवाई करते हुए शाम 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन दल के साथ पुलिस, बीएमसी वार्ड नियंत्रण कक्ष और 108 एंबुलेंस सेवा को भी मौके पर तैनात किया गया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related