■ विधायक राजहंस सिंह के निधि से एवं नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह के प्रयासों से वार्ड 89, 90 और 91 में हुई विकास कार्यों की शुरुआत।
मुंबई वार्ता संवाददाता

कलिना विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 89, 90 एवं 91 में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 22 नवंबर 2026 को सात विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। सभी कार्य विधायक राजहंस सिंह के निधि से तथा नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह के हाथों संपन्न हुए।


इस अवसर पर लादीकरण, ओपन शेड निर्माण, समाज मंदिर निर्माण, गटर निर्माण एवं कंक्रीटीकरण, संरक्षण दीवार का निर्माण तथा शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।इन विकास कार्यों के माध्यम से वाकोला, कालिना, सिद्धार्थ नगर, शांति नगर, मेवावाला चॉल एवं कैलासवाडी स्लम सहित आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।


भूमिपूजन समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत मोरे जी, बेस्ट समिति अध्यक्ष अजय सिंह जी, कालिना मंडल अध्यक्ष एड. बिना दिवेकर जी, युवा मोर्चा महामंत्री रुपेश पवार जी, मंडल महामंत्री सचिन हनुवटे जी, वार्ड अध्यक्ष भाग्येश चौधरी जी, अनिकेत मोरकर जी एवं सचिन खंडागळे जी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया गया।कलिना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में इन सात विकास कार्यों की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है।


