दिलरुबा के प्यार में आईपीएस अधिकारी ने कराई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की बदली। आईपीएस का नाम है….. बुझिए तो जाने।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की बदली (ट्रांसफर) का मामला भी काफी रूचिकर हो गया है। खासकर तब जबकि पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने खुले आम महिला पुलिस कर्मी के एक आईपीएस अधिकारी से संबंध होने का हवाला देते हुए अपनी बदली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

■ कैसे आया मामला प्रकाश में?

दरअसल मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा स्टेशन परिसर में पटाखे फोड़कर जश्न मनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल ने यह जश्न पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर उमेश मच्छिंद्र का मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच-1 में तबादला होने पर मनाया। इस घटना से पुलिस विभाग के भीतर तनाव और आपसी विवाद की स्थिति सामने आई है।

■ क्या है आरोप

इस पूरे विवाद पर सीनियर इंस्पेक्टर उमेश मच्छिंद्र ने एक वेब पोर्टल संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने उसे कोई ड्यूटी सौंपी तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

मच्छिंद्र के मुताबिक, महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत के आधार पर उनका तबादला कर दिया गया, जबकि उनका पक्ष सुनने के लिए कोई विभागीय जांच नहीं हुई।इस मामले ने अंधेरी पुलिस स्टेशन के भीतर पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन, कार्यप्रणाली और वरिष्ठ अधिकारियों के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, महिला कॉन्स्टेबल पर लगाए गए आरोपों और तबादले के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों पर पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश के खिलाफ डिफॉल्ट रिपोर्ट फाइल की गई थी इसीलिए उनका ट्रांसफर किया गया है। हालाकि पुलिस विभागीय सूत्रों के अनुसार डिफॉल्ट रिपोर्ट उक्त महिला हवलदार के खिलाफ भी फाइल की गई है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

■ बुझिए कौन है महिला हवलदार का आशिक आईपीएस …

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक आईपीएस जो मुंबई के ही एक जोन में कुछ वर्ष पहले पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत रह चुका है… पूर्व उपनगर में… मान्यता है कि जो लोग अपने नाम के बाद सिंह लगाते हैं वो राजपूत होते हैं लेकिन इस आईपीएस अधिकारी को नाम के बाद सिंह लिखने के बावजूद स्वयं के राजपूत होने में शायद संदेह नजर आता हो इसीलिए ये साहेब दोनों लगाते हैं…

मुंबई वार्ता के पाठक इतने होशियार तो हैं ही कि उक्त आईपीएस का नाम अवश्य बुझ लिए है। फिलहाल मुंबई वार्ता का उद्देश्य किसी के निजी संबंधों पर टिप्पणी करना नहीं है। हमारा उद्देश्य यह बताना है कि किसी भी अधिकारी को अपनी दिलरुबा के प्यार में कानून से खेलने का अधिकार नहीं है।

अगर डिफॉल्ट रिपोर्ट के कारण वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का तबादला किया गया तो उसी डिफॉल्ट रिपोर्ट के आधार पर उक्त महिला पुलिसकर्मी का तबादला क्यों नहीं किया जा रहा है ? क्या एक महिला होने के नाते उसे पुलिस विभाग में ड्यूटी करने में विशेष छूट देना उचित है वो भी किसी आईपीएस अधिकारी से अवैध संबंध के दम पर ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related