सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

वाशिंगटन में एक निजी रिसेप्शन में, सुश्री नीता और मुकेश अंबानी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प को बधाई दी।
मुकेश अंबानी ने भारत-अमेरिका संबंधों को गहरा करने के लिए साझा आशावाद के साथ, उनके नेतृत्व के परिवर्तनकारी कार्यकाल की कामना की, जो दोनों देशों और दुनिया के लिए अभूतपूर्व प्रगति और सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने नीता अंबानी और मुकेश अंबानी से मुलाकात की.


