प्लास्टिक थैलियों का विरोध एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु समाज सेविका का अनोखा अभियान

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

चेम्बूर की समाजसेविका श्रीमती कुसुम प्रताप सिंह ने प्लास्टिक थैलियों एवं प्लास्टिक से बने सामान का विरोध करने हेतु, तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए अनूठा अभियान शुरू किया है l वे स्वयं सिलाई कर थैलियां बनाती हैं,और महिलाओं को मुफ्त वितरण करती हैं l

कुसुम सिंह महिलाओ को प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बतलाती हैं, तथा प्लास्टिक की थैली, प्लास्टिक के सामान न प्रयोग करने की सलाह देती हैं.

उन्होंने बताया कि मार्केट से लाए गए सामान के साथ मिली प्लास्टिक थैलियों को हम कचरे के कूड़ेदान में डाल देते हैं l वह कचरा डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है l वहां आग लगाकर जलाया जाता है l प्लास्टिक जलाने से हिलियम गैस उत्पन्न होती है, जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिये बहुत घातक है l

कुसुम प्रताप सिंह का मानना है कि अपनी भावी पीढ़ियों का जीवन सुखमय बनाने हेतु, प्लेनेट फर्स्ट, अभियान को लक्ष्य बनाना आवश्यक है l इसलिये पर्यावरण को सबसे गंभीर खतरा प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से बने सामानों से है l यदि हम सभी जागरूक नहीं बने तो हमारी आने वाली पीढ़ी, हमारे भविष्य, हमारे बच्चों का जीवन दुःख मय हो जायेगा l अब तक 1000 से अधिक महिलाओं को कपड़े की थैलियां वितरित कर चुकी कुसुम सिंह का मानना है कि विभिन्न क्षेत्रों के महिला -पुरुष, समाजसेवी संस्थाएं यह नेक कार्य शुरू करें तो पर्यावरण की रक्षा में अभूतपूर्व सहयोग किया जा सकता है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई की विशेष अदालत का बड़ा फैसला: 44 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को उम्रकैद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की विशेष सत्र अदालत ने...

मुंबई में गंदे पानी की सप्लाई, BMC की अपील- पानी छानकर और उबालकर ही पिएं।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने नागरिकों...