सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

हनी ट्रैप के माध्यम से ३० से ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाने वाले एजाज अहमद इम्तियाज अहमद को मुंब्रा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है.
१ करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद ३० से ज्यादा महिलाओं के साथ धोखा धडी का अंदाज है . उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से महिलाओं के न्यूड और अश्लील वीडियो बनाकर फंसाया करता था.
भोजपुरी फिल्म निर्माता एवं उसके सहयोगियों को फर्जी कॉल सेंटर चलाने और महिलाओं को धोखा देने के लिए जीवनसाथी.कॉम पर फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब तक 30 महिलाएं इसकी शिकार हो चुकी हैं, जिनसे अनुमानित तौर पर ₹1 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। इसके अतिरिक्त, एक चैटिंग वेबसाइट के माध्यम से इस्तेमाल किए गए 9 लैपटॉप और राउटर को मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।
मुंब्रा पुलिस ने कुछ दिन पहले jivansathi.com के माध्यम से महिलाओं को फसाने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया था . उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ १३ लांख ६८ हज़ार की धोखाधड़ी की थी.
ठाणे पुलिस उपायुक्त सुभाष बूरसे ने बताया कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन के साइबर सेल के अधिकारी प्रवीण सुरवाड़े और सानप की टीम लगातार ऑनलाइन महिलाओं को शादी का झांसा देकर फसाने वाले आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे . इस दौरान एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के आधार पर मुख्य सूत्रधार एजाज अहमद इम्तियाज अहमद (उम्र ३२ वर्ष ) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया गयाहै. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार एजाज अहमद इम्तियाज अहमद ( 32 वर्ष ) बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म बनाया करता था. उसके १२०० स्कॉयर फिट में फैले कमरे से WWW.XOXA.Com app के जरिए अश्लील वीडियो और चैट्स का प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था.


