मुंबई वार्ता संवाददाता

समाजवादी पार्टी मुंबई का स्नेह सम्मेलन एवं गीत संगीत संध्या का आयोजन रविवार दिनांक 26.1.2025 को शाम 6बजे से सचखंड दरबार हॉल, मुलुंड कॉलोनी पर किया गया है l
आयोजक रमाशंकर तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में चौथी बार लगातार विधायक चुने गये अबू आसिम आज़मी (अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मुंबई /महाराष्ट्र )का भव्य सत्कार किया जायेगा l सहसंयोजक अब्दुल जे खान, अभयराज यादव एवं अनिरुद्ध दूबे ने बताया है कि इस अवसर पर बनारस की सुप्रसिद्ध गायिका कुसुम यादव सभी का मनोरंजन करेंगी l अनिल (छोटू )यादव, बॉबी शर्मा ने सभी समाजवादी प्रेमी जनों से इस अवसर पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है l


